गैस सिलेंडर को लगी आग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Nov, 2019 09:18 AM

gas cylinder caught fire

काली माता मंदिर रोड पर पड़ते छोटा सईपुर में प्रवासी के क्वार्टर की रसोई में पड़े गैस सिलेंडर को अचानक आग लग गई।

जालंधर(सेठी): काली माता मंदिर रोड पर पड़ते छोटा सईपुर में प्रवासी के क्वार्टर की रसोई में पड़े गैस सिलेंडर को अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण रैगुलेटर की साथ लगी पाइप में से गैस का रिसाव होना बताया गया है। 

क्वार्टर में रहते प्रवासी लोगों ने भड़की हुई आग को देखा तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फौरन अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए आग बुझाने वाली गैस को इस्तेमाल करके भड़की हुई आग पर काबू पाकर होने वाले बड़े हादसे से बचाव कर लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!