एयर इंडिया की उड़ान लेट, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2019 12:59 PM

delay flight of air india

अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एयरलाइंस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब.....

जालंधर(स.ह.): अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एयरलाइंस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब उनको पता चला कि उनकी फ्लाइट 2 घंटे 20 मिनट देरी से चल रही है।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट पर दिल्ली के लिए रवाना होने वाले यात्री समय के मुताबिक 2 घंटे पहले पहुंच गए लेकिन रात 11.45 पर उन्हें पता चला कि अभी उड़ान रवाना होने का कोई समय निर्धारित नहीं है। आखिरकार यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एयर इंडिया फ्लाइट दिल्ली से अमृतसर रात 11 बज कर 45 मिनट पर चलती है और अमृतसर 12 बज कर 35 मिनट पर पहुंचती है लेकिन 12 नवम्बर को दिल्ली से अमृतसर फ्लाइट सुबह 12 बज कर 35 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह 1 बज कर 20 मिनट पर पहुंची।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!