3 दिन पहले बदला ए.टी.एम. पासवर्ड, खाते से निकले 20 हजार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2019 09:36 AM

changed the atm password

हरनामदास पुरा के रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकल गए।

जालंधर(स.ह.): हरनामदास पुरा के रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकल गए। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि पैसे निकलने के 3 दिन पहले ही उसने बैंक जाकर अपने बैंक के ए.टी.एम. कार्ड का पासवर्ड लिया था। 

पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में सुमन कुमार पुत्र दौलत राम निवासी हरनामदास पुरा ने बताया कि उसका ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता है। बैंक द्वारा दिए ए.टी.एम. कार्ड का पासवर्ड भूल जाने के कारण उसने बैंक जाकर नया पासवर्ड लिया था। उसके 3 दिन बाद ही जब उसने बैंक खाता चैक किया तो 1,80,786 में से 20 हजार रुपए कम थे। सुमन का कहना है कि किसी ने ऑनलाइन उसके बैंक खाते में से पैसे निकाल लिए। सी.पी. को दी शिकायत में सुमन ने मांग की है कि उसके पैसे वापस दिलाए जाएं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!