गणेश नगर में हुई चोरी का मामला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Sep, 2019 11:14 AM

case of robbery in ganesh nagar

सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद पाए गए चोर

जालंधर(महेश): दकोहा रोड पर स्थित गणेश नगर में मूल रूप से हिमाचल के जिला कांगड़ा के रहने वाले नरेश कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 चोर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद पाए गए हैं। नरेश कुमार ने बताया कि उनके घर से थोड़ा आगे एक अन्य घर में लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज चैक करने पर उसमें 3 चोर दिखाई दे रहे हैं जो उनके घर के पास से निकल रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि उनके घर से चोरी हुए 8 तोले सोने के गहनों तथा 56 हजार रुपए संबंधी कल पुलिस को सूचित कर दिया गया था, पुलिस आकर मौका भी देख गई लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक पुलिस ने उनकी लिखित दी हुई शिकायत को लेकर केस नहीं दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आज सी.सी.टी.वी. की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!