Pics: भाई ने भाभी के साथ मिलकर सगे भाई को जिंदा जलाया, मौत

Edited By Vatika,Updated: 01 Nov, 2020 03:13 PM

brother murder

जालंधर के टैगोर एवेन्यू इलाके में एक भाई ने अपने ही भाई को जिंदा जला दिया।

जालंधर (सोनू): जालंधर के टैगोर एवेन्यू इलाके में एक भाई ने अपने ही भाई को जिंदा जला दिया। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर 2 भाइयों में आपसी तकरार इतनी बढ़ गई कि भाई ने अपने ही सगे भाई को दूसरे भाई और भाभी के साथ मिल कर आग के हवाले कर दिया।

PunjabKesari

मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। दम तोड़ने से पहले राजेश कुमार ने कहा था कि उसका पिछले काफ़ी समय से भाइयों के साथ तकरार चल रही थी और भाई उसे लगातार फ़ोन करके घर बुला रहे थे। जब वह गत देर शाम घर पहुंचा तो उसके दोनों भाई और भाभी ने मिलकर उस पर तेल डाल कर आग लगा दी।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ़ राजेश के भाई और भाभी ने अपने ऊपर लगे दोषों को बेबुनियाद बताया है जबकि राजेश ने अपने बयान में सीधे तौर पर भाई और भाभी का नाम लिया है। वहीं पड़ोस में रहने वाले शिव सेना के राष्ट्रीय प्रधान इशांत शर्मा ने बताया कि राजेश उनके पड़ोस में रहता था और बहुत ही शांत स्वभाव का व्यक्ति है। इशांत ने बताया कि शाम के समय उन्होंने देखा कि राजेश को आग लगा दी और वह खुद बाहर दौड़ रहा था और गली में एक प्लाट में जाकर गिर गया था।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि घास होने के कारण आग ज़्यादा फैल गई, जिस कारण उस आग में राजेश कुमार झुलस गया। मोहल्ले वालों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। थाना नंबर -5 के ए.एस. आई. मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिसमें उसने अपने भाई केदारनाथ, नरिन्दर कुमार और भाभी को आग लगाने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। आगे की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!