परेशानी के चलते नौजवान ने की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 11 Aug, 2020 03:17 PM

boy commited suicide

गांव सगरांवाली में एक नौजवान की तरफ से मानसिक परेशानी के चलते अपने घर में...............

भोगपुर (राजेश): गांव सगरांवाली में एक नौजवान की तरफ से मानसिक परेशानी के चलते अपने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त किए जाने की ख़बर है।

भोगपुर पुलिस को इस मामले संबंधी जसपाल सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव सगरांवाली ने बयान दिया है कि उसका पुत्र दिलकरन सिंह (21) जोकि बीमार था और डिप्रेशन में रहता था। दिलकरन हर दिन घर की ऊपरी मंजिल पर स्नान के लिए जाता था। आज प्रात:काल 8 बजे के करीब घर की ऊपरी मंजिल पर स्नान के लिए गया था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी दिलकरन नीचे नहीं आया तो उसके पिता ने ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो दिलकरन ने छत वाले पंखे के साथ कपड़ा बांध कर फंदा लगाया हुआ था।

दिलकरन का पिता उसे नीचे उतारकर जालंधर के एक निजी अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक ऐलान कर दिया। पुलिस ने मृतक दिलकरन के पिता के बयानों पर कार्रवाई करके शव को वारिसों को सौंप दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!