एक्टिवा पर ‘प्रैस’ लिखवाकर घूमने वाला गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2020 09:32 AM

arrested by writing  press  on activa

एक्टिवा पर ‘प्रैस’ लिखवा कर कर्फ्यू में बेवजह सड़क पर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकेखिलाफ थाना-8 में केस दर्ज किया है।

जालंधर (वरुण): एक्टिवा पर ‘प्रैस’ लिखवा कर कर्फ्यू में बेवजह सड़क पर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना-8 में केस दर्ज किया है। ए.डी.सी.पी. इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्होंने किशनपुरा चौक के पास नाकाबंदी की थी।

इस दौरान एक एक्टिवा को रोका गया जिस पर ‘प्रैस’ लिखा था। पुलिस ने जब उससे कर्फ्यू पास पूछा तो उसके पास नहीं था और न ही वह कोई मीडियाकर्मी था। उसका कहना था कि एक्टिवा एक डेरे की है। युवक की पहचान परमजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। केस दर्ज करके आरोपी जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!