रामा मंडी में लगा लंबा जाम, फंसी रही एम्बुलैंस

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Nov, 2019 08:31 AM

ambulance stuck in jam

रामा मंडी के नजदीक जौहल अस्पताल के पास वीरवार शाम को लंबा जाम लग गया।

जालंधर(वरुण): रामा मंडी के नजदीक जौहल अस्पताल के पास वीरवार शाम को लंबा जाम लग गया। जैसे ही वाहनों की संख्या बढ़ने लगी तो लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान एक एम्बुलैंस भी जाम में फंस गई। करीब 10 मिनट तक जाम में फंसी एम्बुलैंस को रास्ता नहीं मिला, जिसके कारण एम्बुलैंस चालक ने यू-टर्न लेना ही ठीक समझा और वापिस मोड़ कर एम्बुलैंस को किसी अन्य रास्ते से ले गया। हालांकि जाम लगने का कारण पता नहीं चल सका, लेकिन हैरानी की बात है कि जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। लोग काफी समय तक इस जाम में फंसे रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!