चोरी के सिलैंडरों सहित 3 काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Sep, 2019 05:01 PM

3 people arrested with stolen cylinders

थाना नं. 3 की पुलिस ने नाके पर चोरी के सिलैंडरों सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि

जालंधर: थाना नं. 3 की पुलिस ने नाके पर चोरी के सिलैंडरों सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि थाना नं. 3 के ए.एस.आई. अमरीक सिंह ने दिल बहादुर निवासी बस्ती बावा खेल, कृष्णा प्रसाद निवासी बूटा पिंड, लाली निवासी मखदूमपुरा को रोका जिनसे पूछताछ दौरान पता चला कि उनके पास जो सिलैंडर है वो चोरी का है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने कुल 6 सिलैंडर बरामद किए। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 4 सिलैंडर जे.के. एजैंसी जंडूसिंघा रोड से चोरी किए थे, जबकि 2 अन्य चोरी के सिलैंडरों संबंधी अभी तक कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!