टाटा 407 और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, चालक की मौत

Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2022 06:03 PM

tata 407 and tractor trolley accident

बुल्लोवाल रोड पर गत रात्रि एक टाटा 407 की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई, जिससे 407 के चालक

होशियारपुर (राकेश): बुल्लोवाल रोड पर गत रात्रि एक टाटा 407 की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई, जिससे 407 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अमित पुत्र पवन कुमार निवासी ओल्ड टांडा रोड न्यू शास्त्री नगर होशियारपुर अमृतसर में सामान छोड़ वापस होशियारपुर आ रहा था। जब वह बुल्लोवाल के नजदीक पहुंचा तो अचानक मोड़ से ट्रैक्टर ट्राली सामने आ गई और दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे अमित की मौके पर मौत हो गई व ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया। घरवालों को सुबह पता चला, जब घर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने उन्हें बताया। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!