बेटियों को खाना खिलाने के बाद टेलर मास्टर ने कमरे में जाकर की खुदकुशी

Edited By Mohit,Updated: 25 Jan, 2020 06:51 PM

tailor committed suicide

थाना सिटी के अधीन आते मुहल्ला गौरांगेट के साथ लगती गली में शनिवार दोपहर बाद...........

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सिटी के अधीन आते मुहल्ला गौरांगेट के साथ लगती गली में शनिवार दोपहर बाद 2 बजे के करीब उस समय सनसनी सी फैल गई जब 30 वर्षीय टेलर मास्टर विजय कुमार ने घर के उपरी मंजिल पर पंखे में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। पत्नी के किसी काम से जालंधर जाने के कारण विजय कुमार ने दोनों ही बेटियों के लिए भोजन तैयार कर उन्हें खिलाने के बाद मानसिक परेशानी में आकर खुदकुशी कर ली। कमरे में पिता के शव को पंखे से झूलते देख दोनों ही बेटियों के रोने की आवाज सुन परिवार के अन्य सदस्य जब उपर पहुंचे तो मामले का पता चला। परिवार के लोगों ने तत्काल ही मामले की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

दोनों मासूम बेटियों को रोते देख हर शख्स की आंखें हुई नम
गौरांगेट मुहल्ले में मृतक विजय कुमार के भाई नरेश कुमार व अन्य परिजनों ने रोते हुए मीडिया को बताया कि विजय पत्नी व दोनों ही बेटियों कृतिका व तनीशा के साथ उपरी मंजिल पर रहता था। रात पत्नी के साथ किसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ था। बेटियों के लिए रात को विजय कुमार चिकन बनाया था वहीं आज शनिवार सुबह जब पत्नी किसी काम से जालंधर चली गई तो विजय बेटियों के लिए घर में खाना तैयार किया। स्कूल बंद होने के कारण विजय दोपहर 1 बजे के करीब बेटियों को अपने हाथों से खाना खिलाने के बाद कमरे के अंदर चला गया था। करीब 2 बजे जब बेटियां किसी काम से अंदर पहुंची तो देखा विजय का शव पंखे से झूल रहा था। घर के बाहर सिर से पिता का साया उठने को लेकर मृतक की दोनों ही बेटियां जोर-जोर से रोए जा रही थी। बेटियों की आंखों में आंसूओं का सैलाब देख मुहल्ले के लोगों की भी आंखे नम हो गई।

मृतक की पत्नी के आने के बाद पुलिस करेगी बनती कार्रवाई: एस.एच.ओ.
जब इस संबंध में एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गोबिन्द्र कुमार बंटी से पूछा तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पत्नी कहीं बाहर गई थी अत: पुलिस उसके आने के बाद उसके बयान व मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई करेगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज रविवार को किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!