मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By swetha,Updated: 18 Jul, 2019 09:35 AM

suicide case

थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते गांव सिंगड़ीवाला में मानसिक परेशानी के चलते मंदीप सिंह (40) पुत्र इकबाल सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते गांव सिंगड़ीवाला में मानसिक परेशानी के चलते मंदीप सिंह (40) पुत्र इकबाल सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब घर के लोग कमरे का दरवाजा खोल कर अंदर गए। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाऊन में तैनात ए.एस.आई. रामदास ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

सिर में गंभीर चोटें लगने के बाद से रहता था परेशान
सिविल अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले हादसे में मंदीप सिंह के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं, जिसके बाद से वह परेशान रहता था। गत मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में अकेले सोने चला गया था। बुधवार सुबह जब काफी देर बाद भी मंदीप सिंह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी अमरप्रीत कौर उसे जगाने अंदर गई और देखा कि मंदीप सिंह का शव पंखे से लटका था। सम्पर्क करने पर थाना मॉडल टाऊन में तैनात व इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. रामदास ने बताया कि मृतक मंदीप सिंह के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के अधीन कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!