Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 02:04 PM
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में मुंह के कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम हेतु पूरी गंभीरता से कार्यरत है।
होशियारपुर(अश्विनी): पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में मुंह के कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम हेतु पूरी गंभीरता से कार्यरत है।
पंजाब केसरी के साथ विशेष बातचीत में श्री महिन्द्रा ने कहा कि सभी जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तम्बाकू नियंत्रण एक्ट सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण एक्ट को लागू करवाने के लिए विभिन्न पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, कालेजों के निकट तम्बाकू की बिक्री पर कार्रवाई करने में सक्षम होंगे। श्री महिन्द्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण बोर्ड में पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक रैंक के अधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। विभिन्न जिलों में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों का विवरण इस प्रकार है।
अमृतसर कमिश्नरेट : हरजीत सिंह ए.डी.सी.पी. क्राइम, अमृतसर (रूरल) हरप्रीत सिंह डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
तरनतारन : अश्विनी कुमार डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
गुरदासपुर: हरविन्द्र सिंह डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
बटाला : वरिन्द्रप्रीत सिंह डी.एस.पी. मुख्यालय
पठानकोट : राजेश कुमार डी.एस.पी. मुख्यालय
जालंधर कमिश्नरेट: गुरमेल सिंह ए.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन, जालंधर (रूरल) बलविन्द्र इकबाल सिंह काहलों डी.एस.पी. मुख्यालय
कपूरथला: बलबीर सिंह डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
होशियारपुर: गुरजीतपाल सिंह डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
शहीद भगत सिंह नगर: गुरप्रीत सिंह डी.एस.पी. मुख्यालय
एस.ए.एस. नगर: हरबीर सिंह अटवाल, एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
लुधियाना कमिश्नरेट: सुरिन्द्र मोहन सिंह ए.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन, लुधियाना रूरल: रूपिन्द्र कुमार भारद्वाज एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
खन्ना: विकास सभ्रवाल डी.एस.पी. मुख्यालय
फतेहगढ़ साहिब: हरपाल सिंह एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
पटियाला: सतपाल शर्मा डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
संगरूर: हरमीत सिंह हुंदल एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
बरनाला: जगदीश कुमार बिश्नोई डी.एस.पी. मुख्यालय
फिरोजपुर: अजमेर सिंह एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
फाजिल्का: मुख्तियार सिंह एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
फरीदकोट: सेवा सिंह मल्ली, एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
मोगा: केसर सिंह डी.एस.पी. मुख्यालय
भटिंडा: कर्णशेर सिंह डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन
मानसा: नरिन्द्रपाल सिंह एस.पी. इन्वैस्टीगेशन, ए.आई.जी. जी.आर.पी.
पटियाला: बलराज सिंह एस.पी. इन्वैस्टीगेशन।