गैंगस्टर रवि बालाचौरिया को प्रोडक्शन वारंट पर 3 मार्च को होशियारपुर लाएगी पुलिस

Edited By Mohit,Updated: 25 Feb, 2020 08:55 PM

gangster production warrant

गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर रवि बालाचौरिया को होशियारपुर पुलिस 3 मार्च को................

होशियारपुर (अमरेन्द्र): गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर रवि बालाचौरिया को होशियारपुर पुलिस 3 मार्च को गुजरात से प्रोडक्शन वारंट पर होशियारपुर ला रही है। इस बात की पुष्टि करते हुए एस.एस.पी.गौरव गर्ग ने मंगलवार देर सायं बताया कि गैंगस्टर रवि बालाचौरिया को प्रोडक्शन वारंट पर होशियारपुर लाने के लिए होशियारपुर पुलिस अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस जांच में रवि बालाचौरिया के खिलाफ होशियारपुर के विभिन्न थानों में कुल 10 मामले दर्ज हैं। गुजरात से प्रोडक्शन वारंट पर होशियारपुर लाकर रवि बालाचौरिया से पूछताछ की जाएगी।

लूटपाट के कुल 5 मामले हैं दर्ज
एस.एस.पी.गौरव गर्ग ने बताया कि होशियारपुर के मॉडल टाऊन थाने में बस्सी दौलत खां गांव में पंजाब नैशनल बैंक में 11.62 लाख रुपए की लूट, माहिलपुर थाने में कोटफतूही एक्सिस बैंक में 9.60 लाख रुपए की लूट, थाना सिटी में जुगल गोल्ड में सोने के गहने की लूट, माहिलपुर थाने में सठियाना गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक क्रैटा कार छीनने व थाना मॉडल टाऊन के में बाईपास के पास रिंग रोड पर स्कोडा कार छीनने का मामला दर्ज है।

हत्या व हत्या के प्रयास के भी 5 मामले
एस.एस.पी.गौरव गर्ग ने बताया कि पुलिस जांच के अनुसार गैंगस्टर रवि बालाचौरिया के खिलाफ होशियारपुर जिले में हत्या व हत्या के प्रयास के भई कुल 5 मामले दर्ज है। थाना सिटी में सुभाष नगर के अमृतपाल पर जानलेवा हमला, गढ़शंकर थाने में राणा राजपूत मर्डर केस, व सतनौर गांव के रोहित मर्डर केस, गढ़दीवाला थाने में अमरीक सिंह मर्डर केस व थाना चब्बेवाल में जानलेवा हमला करने के मामले दर्ज हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!