जबरन जहरीली दवा पिलाने के आरोप में ससुराल नामजद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2019 04:49 PM

force for drink poisonous medicine

थाना माहलपुर की पुलिस ने जबरन जहरीली दवा पिलाने के आरोप में ससुराल वालों को नामजद किया है।

होशियारपुर(अमरिंद्र): थाना माहलपुर की पुलिस ने जबरन जहरीली दवा पिलाने के आरोप में ससुराल वालों को नामजद किया है। वहीं होशियारपुर के निजी अस्पताल में विवाहिता पूनम रत्तू जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पीड़िता के भाई गगनदीप निवासी लुधियाना ने बताया कि उसका विवाह करीब 15 साल पहले माहलपुर के गांव हकूमतपुर निवासी सुखपाल वीर से हुआ था। घरेलू विवाद के दौरान ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती कोई जहरीली चीज पिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत पहले माहलपुर और बाद में होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया।

इस संबंधी थाना माहलपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि उपचाराधीन पीड़िता और उसके परिवार के बयान पर हरपाल, अमरजीत कौर और जोगिन्द्र कौर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!