गर्म दाल के पतीले की चपेट में आने से मासूम झुलसा

Edited By swetha,Updated: 16 Jul, 2019 10:40 AM

child injure

शहर के फगवाड़ा रोड पर स्थित पुरहीरां में सोमवार सुबह गर्म दाल के पतीले की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम कार्तिक गंभीर रूप से झुलस गया।

होशियारपुर (अमरेन्द्र): शहर के फगवाड़ा रोड पर स्थित पुरहीरां में सोमवार सुबह गर्म दाल के पतीले की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम कार्तिक गंभीर रूप से झुलस गया। कार्तिक की चीख सुन परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचा दिया। ड्यूटी पर तैनात मैडीकल स्टाफ व डाक्टरों ने मरहम-पट्टी कर बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। डाक्टरों के अनुसार बच्चे के शरीर का करीब 30 फीसदी हिस्सा झुलस गया है, पर उसकी हालत स्थिर है।

खेलते समय अचानक आ गया चपेट में 
सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल बच्चे की मां व अन्य परिजनों ने बताया कि सुबह घर के बाहर ही चूल्हे पर खाना बनाते समय वह अचानक वहां पहुंच गया और चूल्हे पर रखे दाल के पतीले को हाथ लगा दिया। हाथ लगते ही गर्म दाल उसके पेट, दाएं हाथ व पैर के ऊपर गिरने से वह जोर-जोर से रोने लगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!