दूसरी शादी रचाने जा रहे NRI दूल्हे पर किया हमला

Edited By swetha,Updated: 01 Jul, 2018 02:12 PM

:होशियारपुर में एक विवाह समारोह दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एन.आर.आई. दूल्हे पर उसकी पहली पत्नी के परिवार वालों ने हमला कर दिया गया।    जानकारी के  अनुसार एन.आर.आई. दूल्हा हरविन्दर सिंह दूसरी शादी करने के लिए होशियारपुर स्थित एक होटल में बारात...

होशियारपुर (अमरेंद्र):होशियारपुर में एक विवाह समारोह दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एन.आर.आई. दूल्हे पर उसकी पहली पत्नी के परिवार वालों ने हमला कर दिया गया।  
 जानकारी के  अनुसार एन.आर.आई. दूल्हा हरविन्दर सिंह दूसरी शादी करने के लिए होशियारपुर स्थित एक होटल में बारात लेकर जा रहा था। इसी दौरान जब वह गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद गाड़ी में बैठने लगा। अचानक 10 के करीब व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया और फरार हो गए। 

हरविन्दर ने बताया कि उसका पहला विवाह 1995 में नकोदर में हुआ था, जिससे उसके 2 बच्चे हैं।  वह दोनों उसके पास कैलिफोर्निया में रहते हैं। उसकी पत्नी ने 2006 में आत्महत्या कर ली थी। हाल ही के दिनों में वह भारत दूसरी शादी करवाने के लिए आया था। जब वह बारात लेकर जा रहा था तो कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसने शक जाहिर किया किया है कि उक्त  हमला उसकी पहली पत्नी के भाईयों ने किया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना इंचार्ज राजेश अरोड़ा ने बताया कि हरविन्दर सिंह हमले को लेकर शक अपनी पहली पत्नी के भाईयों पर जताया है क्योंकि वह उसे अपनी बहन का कातिल समझता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!