पुलिस की कार्रवाई, नशीले पाऊडर तथा अवैध शराब सहित 2 काबू

Edited By Kalash,Updated: 13 Mar, 2023 11:22 AM

2 arrested with intoxicating powder and illegal liquor

एक व्यक्ति को नशीले पाऊडर सहित और एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है

हाजीपुर : हाजीपुर पुलिस ने एस.एस.पी. होशियारपुर सरताज सिंह चाहल तथा डी.एस.पी.मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान के तहत 2 विभिन्न नाकों के दौरान एक व्यक्ति को नशीले पाऊडर सहित और एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. अमरजीत कौर ने बताया कि हाजीपुर पुलिस के ए.एस.आई.गुरदीप सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ हाजीपुर से मानसर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास की नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को 22 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू किया, जिसकी पहचान रोहित थापर पुत्र रिंक थापर वासी जंडियाला जिला जालंधर के रूप में हुई है। इसके खिलाफ हाजीपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है ।

अमरजीत कौर ने बताया कि एक अन्य नाके दौरान हाजीपुर पुलिस ए.एस.आई. भरत सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव भवनाल नहर पुल के पास की नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को 6 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित काबू किया, जिसकी पहचान रूप लाल पुत्र ज्ञान चंद वासी सरियाणा के रूप में हुई है। इसके खिला हाजीपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!