मनचले युवक की ननद-भाभी ने की छित्तर-परेड

Edited By Vaneet,Updated: 01 Mar, 2019 12:22 PM

youth nandi bhabhi beating

हिलाओं से छेड़छाड़ कर उन्हें तंग करने वाले युवक की आज सिविल अस्पताल पठानकोट में ....

पठानकोट(आदित्य): महिलाओं से छेड़छाड़ कर उन्हें तंग करने वाले युवक की आज सिविल अस्पताल पठानकोट में ननंद-भावी ने खूब छित्तर परेड की, जिसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया।

घर से ही युवक को पीटने का मन बना कर ननद के साथ आई महिला ने अभी अस्पताल का गेट ही क्रॉस किया था कि मनचले ने तंग करना शुरू कर दिया। जैसे ही युवक उक्त महिला मरीज का रास्ता रोक कर उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगा तो ननद-भाभी ने मिलकर मनचले पर जूतों की बारिश शुरू कर दी। जिसे देख अस्पताल में मरीजों सहित उनके सहयोगियों की भीड़ जमा हो गई।

इससे पहले ननद-भाभी युवक का मुंह काला करती, मौके पर तैनात पुलिस ने पी.सी.आर. बुलवाकर युवक को पुलिस थाना डिवीजन नम्बर एक पहुंचाया। सिविल अस्पताल में तैनात ए.एस.आई. ओंकार सिंह के अनुसार भोआ के गांव नरोट वासी महिला मरीज का आरोप है कि जबसे उपचार करवा रही है तबसे उक्त युवक घेर कर मोबाइल नम्बर मांगने के अतिरिक्त उनसे अश्लील हरकतें कर परेशान करता आ रहा है। इस संबंधी घर वालों से बात की थी। जिस पर आज साथ में ननद आई थी, वह दोनों घर से मन बनाकर आई कि यदि युवक ने परेशान किया तो वह उसकी छित्तर परेड करेंगी। अभी वह अस्पताल का गेट क्रॉस कर एमरजैंसी के निकट पहुंचे थे कि युवक अपनी हरकतें दोहराने लगा। जिसके चलते गुस्साई ननद-भाभी ने मिलकर युवक पर जूतों की बौछार कर दी।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!