मामूली बात को लेकर नौजवान की चाकू मारकर हत्या

Edited By Mohit,Updated: 03 Nov, 2018 06:25 PM

young man death

कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या करने संबधी गुरदासपुर सदर पुलिस ने एक व्यक्ति के नाम पर तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्व हत्या का केस दर्ज किया है, पुलिस स्टेशन इंचार्ज अमरीक सिंह के अनुसार आरोपी फरार हो गए तथा उनको गिफ्तार करने...

गुरदासपुर (विनोद): कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या करने संबधी गुरदासपुर सदर पुलिस ने एक व्यक्ति के नाम पर तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्व हत्या का केस दर्ज किया है, पुलिस स्टेशन इंचार्ज अमरीक सिंह के अनुसार आरोपी फरार हो गए तथा उनको गिफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि गत दिवस गांव जौड़ा छतरां मे बाबा भूरे वाले की याद के मेला था तथा इस मेले मे लंगर की सेवा करने के लिए मृत्क कर्मजीत सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी गांव जौडा छतरां जो अमृतसर मे प्राईवेट फर्म मे नौकरी करता है वह विशेष रूप मे गांव आया हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब शाम लगभग 7 बजे कर्मजीत सिंह लंगर सेवा कर सड़क पर खड़ा था तो वहां पर ओंकार सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव पंथेर अपने दो दोस्तों के साथ खड़़ा था तथा उसके मोटर साईकल के कारण रास्ता रूक रहा था।

कर्मजीत सिंह ने ओंकार सिंह आदि को मोटर साईकल साईड पर करने को कहा तो ओंकार सिंह जो नशे था ने कर्मजीत सिंह पर चाकू से वार कर घायल कर दिया तथा मौके पर से फरार हो गए। लोगों ने कर्मजीत सिंह को तुरंत सिवल अस्पताल गुरदासपुर पंहुचाया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। पुलिस अधिकार ने बताया कि इस संबंधी ओंकार सिंह तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरूद्व धारा 302 तथा 34 अधीन केस दर्ज कर आरोपियो की तालाश शुरू कर दी है तथा मृत्क का पोस्ट मार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!