Edited By Vatika,Updated: 27 Jan, 2024 03:22 PM
जिस पर तीनों आरोपियों को एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन गिरफ्तार किया गया।
गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर सदर पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को काबू कर उनसे 55 ग्राम हैरोईन बरामद कर एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन केस दर्ज किया। इस संबंधी सहायक सब इन्सपैक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि उसने पुलिस पार्टी के साथ बबरी बाईपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी।
इसी दौरान बटाला साईड़ से एक कार पीबी-07 बी.पी.-2021 आते देख उसे रोका गया। कार में सवार लोगों ने अपनी पहचान अनिल भडवाल पुत्र सुरजीत सिंह निवासी खानपुर पुलिस स्टेशन मुकेरियां,दीपक सीन पुत्र पूर्ण सिंह निवासी आदर्श नगर मुकेरियां तथा रिक्क्की पुत्र रमेश कुमार निवासी बागोवाल पुलिस स्टेशन मुकेरियां बताई। कार की जांच करने पर कार के डैश बोर्ड में रखे प्लास्टिक लिफोफे की जांच करने पर उसमें से 55 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। जिस पर तीनों आरोपियों को एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन गिरफ्तार किया गया।