Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 07:00 PM
गुरदासपुर के नानोवाल जींदड़ के नौजवान परमजीत सिंह(27) ने फेसबुक पर लाईव होकर आत्महत्या कर ली। मृतक परमजीत सिंह जे.सी.बी आप्रेटर था और गुजरात में कार्य करता था।
गुरदासपुर (विनोद,दीपक): गुरदासपुर के नानोवाल जींदड़ के नौजवान परमजीत सिंह(27) ने फेसबुक पर लाईव होकर आत्महत्या कर ली। मृतक परमजीत सिंह जे.सी.बी आप्रेटर था और गुजरात में कार्य करता था।
उसने फेसबुक पर लाईव वीडियों में आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे तंग परेशान करते थे। वह उसकी पत्नी से उसकी बात नहीं करवाते थे। उसके घर 10 दिन पूर्व ही बेटा हुआ था जिसे लेकर वह काफी खुश था। वह अपनी पत्नी से बात करना चाहता था लेकिन उसकी सास व ससुर ने उसकी बात नहीं करवाई। इस कारण उसने परेशान होकर आत्महत्या का रास्ता अख्तियार किया। दूसरी तरफ पुलिस ने लाईव वीडियो के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।