छुट्टी लेकर गांव जा रहे सैनिक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jan, 2020 06:41 PM

soldier going on vacation dies in road accident

गत रात्रि छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहे एक सैनिक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। ...

गुरदासपुर(विनोद)- गत रात्रि छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहे एक सैनिक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृतक जसबीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी सलाच के भाई जोत सिंह ने बताया कि उसका भाई जसबीर सिंह कलियर में सेना के बंगाल इंजीनियर युनिट में तैनात है। 

गत रात्रि वह कलियर से छुट्टी लेकर वापिस अपने गांव एक्टिवा पर आ रहा था कि जब तिब्बड़ी छावनी समीप पहुंचा तो अज्ञात गन्नों की ट्राली ने एक्टीवा को टक्कर मार दी जिससे घायल हुए जसबीर सिंह को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया गया लेकिन उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सपुर्द कर दिया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!