IPS दीपक हिलोरी पठानकोट के SSP नियुक्त

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jul, 2019 03:04 PM

ips deepak hilary pathankot ssp appointed

एस.एस.पी. पठानकोट विवेकशील सोनी का फिरोजपुर में तबादला हो गया है तथा अब फाजिल्का से...

पठानकोट(आदित्य): एस.एस.पी. पठानकोट विवेकशील सोनी का फिरोजपुर में तबादला हो गया है तथा अब फाजिल्का से आए दीपक हिलोरी पठानकोट में बतौर एस.एस.पी. अपना कार्यभार संभालेंगे। 

आज नवनियुक्त एस.एस.पी. जिला पठानकोट दीपक हिलोरी से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वह बटाला व फाजिल्का जिला में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, इसलिए वह बार्डर एरिया संबंधी भली-भांति परिचित हैं। जिला पठानकोट की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करे, इसके लिए उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की स्वयं सेवी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ भी बैठकें करके शहर की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करेंगे तथा शहर के सुरक्षा मुद्दों पर बात करके उन्हें पुख्ता रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले की सुरक्षा हेतु हर समय तत्पर रहेगी तथा जिले के लोगों को भी चाहिए कि अपने क्षेत्र की सुरक्षा हेतु पुलिस का सहयोग करते हुए पूरा तालमेल रखें और किसी भी शरारती तत्व के बारे में सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!