Edited By swetha,Updated: 06 Apr, 2020 03:36 PM
श्रीरामशरणम् कॉलोनी में रविवार को आसमानी बिजली गिरने से बिजली उपकरण जल गए।
गुरदासपुर: श्रीरामशरणम् कॉलोनी में रविवार को आसमानी बिजली गिरने से बिजली उपकरण जल गए। वहीं घर की दीवारों में दरारें पड़ गई। घर की मालकिन गीता देवी ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी का काम करता है। जबकि दूसरे की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। बेटे की बीमारी के इलाज में लाखों रुपए खर्च हो गए थे। दो साल पहले बड़ी मुश्किल से कर्ज लेकर व कुछ अपने खुद के पैसे इकट्ठे करके श्रीरामशरणम कालोनी में मकान बनाया था।
रविवार रात्रि 9.10 बजे एकदम से आसमान में बादल गरजने लगे। आसमानी बिजली के सीधी उनके घर पर गिरने से बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। फ्रिज, टीवी भी खराब हो गए। घर की दीवारों में दरार पड़ गए। उनका तकरीबन 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने डी.सी. और विधायक से मांग की है कि उनकी आर्थिक मदद की जाए।