पिस्तौल की नोक पर अज्ञात युवक गाड़ी छीन कर फरार

Edited By Mohit,Updated: 21 Oct, 2019 03:29 PM

batala hindi news

गत रात्रि बटाला से गुरदासपुर रोड़ पर नौशहरा मझा सिंह के निकट एक ढाबे से रोटी खा रहे कुछ..............

बटाला (साहिल): गत रात्रि बटाला से गुरदासपुर रोड़ पर नौशहरा मझा सिंह के निकट एक ढाबे से रोटी खा रहे कुछ युवकों से तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार छीन कर ले जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंधी जानकारी देते नौशहरा मझा सिंह के चौंकी इंचार्ज ए.एस.आई पंजाब सिंह ने बताया कि गत रात्रि नवजोत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी अमृतसर अपने दोस्त हरपाल सिंह की आई टवंटी कार नंबर पी.बी. 06 ए.पी. 8818 पर अपने अन्य तीन दोस्तो के साथ डल्होजी घुम्मने जा रहे थे, रात 12 बजे के करीब नौशहरा मझा सिंह निकट एक ढाबे से वह रोटी खाने के लिए रूके।

इसी दौरान एक ईटीएस बिना नंबरी गाड़ी ढाबे पर आकर रूकी, जिसमें 4 अज्ञात व्यक्ति सवार थे, उन्होंने पिस्तौल की नोक पर हम से हमारी गाड़ी की चाबियां छीन ली और हवाई फायर करते हुए गुरदासपुर की ओर को फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 25/27/54/59 असला एक्ट तहत केस दर्ज करके दोषियों की तलाश जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!