आजाद पार्टी की ओर से रोष प्रदर्शन, बसों का किया चक्का जाम

Edited By Mohit,Updated: 22 Oct, 2019 03:33 PM

azad party strike

पिछले करीब 20 वर्षों से बटाला को पूर्ण जिला व नगर निगम बनाने की मांग को लेकर लगातार.............

बटाला (बेरी): पिछले करीब 20 वर्षों से बटाला को पूर्ण जिला व नगर निगम बनाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करती आ रही आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह कलसी शुक्रपुरा की अगुवाई में बटाला में पार्टी के सैंकड़ों वर्करों ने बटाला को पूर्ण जिला बनाने व बुढ़ापा/विधवा आदि पैंशन राशी बढ़ाने की मांग को लेकर भारी रोष प्रदर्शन सुखा सिंह मेहताब सिंह चौंक में किया जो विभिन्न बाजारों में से होते हुए स्थानीय गांधी चौक में पहुंचा जहां पर बसों का चक्का जाम करते हुए सरकार विरुद्ध नारेबाजी की गई।

धरने में अध्यक्ष कलसी ने पूर्व अकाली-भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में पूर्ण जिले की सभी शर्तें पूरी करने वाले पुलिस जिला बटाला को पूर्ण रैवेन्यु जिले की मान्यता न देकर बटाला निवासियों के साथ धोखा वे बेइंसाफी की है। अध्यक्ष कलसी ने कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा, कैबिनेट मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, विधायक बलविन्द्र सिंह लाडी के प्रयत्नों से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा बटाला को नगर निगम की दी गई मान्यता के जारी किए गए नोटीफिकेशन की प्रशांसा की व मांग करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की खुशी में पुलिस जिला बटाला को भी पूर्ण रैवेन्यु जिले की मान्यता दी जाए और पंजाब में भी बुढ़ापा/विधवा आदि पैन्शन राशी 2000 रुपए महीना की जाए। 

इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील कं पलैक्स से होते हुए एस.डी.एम बटाला के कार्यालय में पहुंचें जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह कलसी ने पार्टी वर्करों सहित अपनी मांगों के संबंध में एस.डी.एम. बटाला बलविन्द्र सिंह के माध्यम से पंजाब सरकार को मांग पत्र भेजा। रोष प्रदर्शन में निहाल सिंह, कुलवंत सिंह, गुरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, दलबीर सिंह, शिंदर सिंह, जैपाल दुग्गल, अवतार सिंह, रंजीत सिंह काहलों, बलजीत सिंह रंधावा, अमरीक सिंह बाजवा, परमजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!