पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 23 Mar, 2023 11:26 AM

2 people arrested with drugs

थाना सिविल लाइल की पुलिस ने 700 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

बटाला : थाना सिविल लाइल की पुलिस ने 700 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एस.एच.ओ कुलवंत सिंह मान ने बताया कि एस.एस.पी बटाला आई.पी.एस अश्विनी गोटियाल और डी.एस.पी सिटी ललित कुमार के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत एस.आई नरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर चौंक बोदे की खूही से पवन कुमार निवासी बटाला को 595 नशीली गोलियों और स्कूटी सहित काबू किया है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह एस.आई नरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बोदे की खूही से गुरविन्द्र सिहं निवासी बटाला को 105 नशीली गोलियों और मोटर साइकिल सहित काबू किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नशा बिकने नहीं दिया जाएगा और नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ ए.एस.आई गुरमीत सिंह, हैड मुनशी गुरवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!