Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 10:28 AM
एफ.एफ. रोड पर गांव मौजे वाला के समीप आज बाद दोपहर करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में कार और 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 2 लोग घायल हो गए, जबकि 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान जोध सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी लमोचड़, राज सिंह निवासी...
जलालाबाद(सेतिया): एफ.एफ. रोड पर गांव मौजे वाला के समीप आज बाद दोपहर करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में कार और 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 2 लोग घायल हो गए, जबकि 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान जोध सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी लमोचड़, राज सिंह निवासी पल्ला मेघा (फिरोजपुर) के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान प्यारो पत्नी कश्मीर सिंह निवासी लमोचड़ कलां के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह पुत्र साधु सिंह कार (नं.-एच.आर.-03,पी.-1345) पर सवार होकर श्री गंगानगर से आ रहा था। वहीं गांव टरिया से राज सिंह अपनी माता परमजीत कौर के साथ जैसे ही मुख्य मार्ग पर आया तो कार चालक अंग्रेज सिंह ने उक्त मोटरसाइकिल को बचाने की खातिर अचानक कट मार दिया। इससे कार सामने से आ रहे डीलक्स मोटरसाइकिल, जिस पर जोध सिंह पुत्र चन्नण सिंह तथा प्यारो बाई पत्नी कश्मीर सिंह सवार थे, से टकरा गई। इस घटना में कार और दोनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही जोध सिंह तथा राज सिंह घायल हो गए, जबकि प्यारो बाई की मौके पर मौत हो गई।