मेन स्टोर व NHM कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग

Edited By Vatika,Updated: 19 Oct, 2019 04:44 PM

short circuit fire in nhm office

सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय के मेन स्टोर और एन.एच.एम. कमरे में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। एस.एम.ओ. डा. हुसन पाल ने बताया कि आज अचानक सुबह 8.50 बजे मेन स्टोर के कमरे से अचानक धुआं निकलने लगा।

गुरुहरसहाय (आवला): सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय के मेन स्टोर और एन.एच.एम. कमरे में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। एस.एम.ओ. डा. हुसन पाल ने बताया कि आज अचानक सुबह 8.50 बजे मेन स्टोर के कमरे से अचानक धुआं निकलने लगा।

इसके बाद उन्होंने तुरंत मेन स्टोर का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर आग लगी हुई थी जिसके तुरंत बाद कर्मचारियों की ओर से इस आग पर काबू पाया गया। इस दौरान उन्होंने देखा तो पता चला कि 1977 से लेकर आज तक का सारा पुराना और नया रिकॉर्ड आग जलकर राख हो गया था और अंदर पड़े 5 कम्प्यूटर भी जलकर खाक हो चुके थे। उन्होंने बताया कि इस आग की घटना में कम से कम 2 से 3 लाख रुपए तक का नुक्सान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि स्टोर में पड़ी लाखों रुपए की दवाइयां इस आग में जलने से बाल-बाल बच गई हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!