हथियारों के बल पर किन्नर गुड्डी बाबा के घर में 15 लाख की लूट

Edited By swetha,Updated: 10 Nov, 2018 02:27 PM

शांति नगर में गत मध्य रात्रि को चोर लुटेरे किन्नर बाबा गुड्डी के घर से हथियारों की नोक पर सोने के जेवरात और लाखों की नकदी ले गए हैं। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय बाबा गुड्डी घर पर नहीं था। घटना के समय उनके चेले और रिश्तेदार रजनी, भूपिन्द्र और गंजा...

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): शांति नगर में गत मध्य रात्रि को चोर लुटेरे किन्नर बाबा गुड्डी के घर से हथियारों की नोक पर सोने के जेवरात और लाखों की नकदी ले गए हैं। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय बाबा गुड्डी घर पर नहीं था। घटना के समय उनके चेले और रिश्तेदार रजनी, भूपिन्द्र और गंजा मौजूद थे। 

गुड्डी बाबा ने बताया कि कोठे के ऊपर से कुछ हथियारबंद लोग उसके घर में दाखिल हुए और उन्होंने घर में मौजूद लोगों की कनपटी पर रिवाल्वर रख दिए और घर की सेफ, अलमारियों, पेटियों आदि को तोड़-फोड़कर उसमें से करीब आधा किलो सोना व करीब 15 लाख रुपए की नकदी ले गए हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरे जाते समय वहां पर लगे सी.सी.टी.वी. का डी.वी.आर. आदि भी साथ ले गए।  

घटना की जांच जारी : एस.एच.ओ.
इस संबंधी थाना सिटी फिरोजपुर के एस.एच.ओ. पुष्पिन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस की ओर से इस घटना की जांच की जा रही है और जल्द इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुड्डी बाबा की तरफ से पुलिस को विस्तार में बताया गया है कि लुटेरे क्या-क्या ले गए हैं। इसकी वह सूची तैयार कर रहे हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!