शातिर लुटेरों का आतंक जारी, स्कूटर पर जा रही युवती का किया ये हाल

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2022 04:24 PM

robbery

युवती को उपचार के लिए  अस्पताल में ले जाया गया है।

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में मोटरसाइकिल सवार लुटेरा गिरोह का आंतक लगातार जारी है। आज स्कूटर पर जा रही एक और युवती का फिरोजपुर रेलवे पुल के पास बर्ट रोड पर  लुटेरे मोबाइल फोन छीन कर ले गए। इस युवती ने लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की मगर वह सड़क पर लगी कटीली तारों के बीच जा गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए  अस्पताल में ले जाया गया है।
 
बता दें कि कुछ दिन पहले एक सिविल अस्पताल की  डॉक्टर युवती जब कोर्ट एविडेंस के लिए अपने स्कूटर पर जा रही थी तो लुटेरे उसका बैग छीन कर फरार हो गए थे। लूटपाट और छीना झप्टी तथा चोरियों की ऐसी घटनाओं को लेकर फिरोजपुर शहर और छावनी के लोगों में आंतक का माहौल बना हुआ है और लोगों की जिला फिरोजपुर पुलिस प्रशासन से मांगे हैं कि ऐसे चोर लुटेरा गिरोह को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनको नकेल डाली जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!