बस की चपेट में आने में महिला की मौत

Edited By Mohit,Updated: 21 Oct, 2020 05:57 PM

road accident woman death

फिरोजपुर के गांव अलफू कर में बस की चपेट में आने में एक महिला की मौत होने का समाचार मिला है।

गुरुहरसहाय (सुदेश): फिरोजपुर के गांव अलफू कर में बस की चपेट में आने में एक महिला की मौत होने का समाचार मिला है। इस संबंध में थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने बस चालक खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में केहर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी हरगोबिंदपुरा दाखली अलफू के ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी बहन सुरजीत कौर को मिलने के लिए गांव पत्तर्यों वाली में गई थी।

केहर सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर को वापस पंजाब रोडवेज की बस और घर आ रही थी जब वह बस अड्डा अलफू कर बस से उतरने लगी तो चालक ने बस चला दी, जिससे वह बस से नीचे गिर गई और बस के पिछले टायरों के नीचे आ गई। केहर सिंह ने बताया कि निर्मल कौर को घायल हालत में सरकारी अस्पताल गुरुहरसहाय लिजाया गया, परंतु निर्मल कौर की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्त्ता के बयानों पर पंजाब रोडवेज की बस के अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!