ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से बालक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 28 Nov, 2020 03:12 PM

road accident death

उपमंडल के सीमावर्ती गांव पक्का चिश्ती के समीप एक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर): उपमंडल के सीमावर्ती गांव पक्का चिश्ती के समीप एक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

फाजिल्का के सिविल अस्पताल में मृतक आकाशदीप जोकि 9वीं कक्षा का विधार्थी था के परिजनों ने बताया कि गत दिवस उनका बेटा अपने साइकिल पर घर लौट रहा था कि रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बालक का स्थानीय सिवल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। थाना सदर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जोकि फरार है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!