पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर हैरोइन सहित 1 को पकड़ा

Edited By Mohit,Updated: 17 Feb, 2020 03:08 PM

heroin smuggler arrested

थाना मल्लांवाला की पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के अधार पर कामल........

फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): थाना मल्लांवाला की पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के अधार पर कामल वाला चौक मल्लांवाला में छापेमारी करके वहां से हैरोइन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी अनुसार थाना मल्लांवाला के सहायक इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह को पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सूचना मिली की आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीप प्रेम वाला वासी वार्ड नंबर 10 मुहल्ला टैंकीयां वाला हैरोइन पीने व बेचने का आदि है और आज भी हैरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार क रहा है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे 7 ग्राम हैरोइन बरामद की है। मामलें की जांच कर रहे जतिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!