कच्चे कमरे की गिरी छत, मलबे में दबे परिवार के 4 सदस्य

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2019 10:49 AM

heavy rain

गत रात को इलाके में बारिश के कारण गांव बल्लूआना के अंतर्गत पड़ती ढाणी में एक गरीब परिवार के कच्चे कमरे की छत अचानक गिर गई।

जलालाबाद(बजाज): गत रात को इलाके में बारिश के कारण गांव बल्लूआना के अंतर्गत पड़ती ढाणी में एक गरीब परिवार के कच्चे कमरे की छत अचानक गिर गई। इस दौरान परिवार के 4 मैंबर जगतार सिंह पुत्र फौजा सिंह, उसकी पत्नी जनको बाई और बच्चे मंगत सिंह (10) और मनजीत कौर (13) अंदर सोए होने के कारण मलवे के नीचे आ गए जिनको पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल। 

PunjabKesari

जगतार सिंह ने बताया कि कमरे की छत गिरने से उनके बर्तन, बिस्तरे, टी.वी. आदि सामान का नुक्सान हो गया। उन्होंने कहा कि छत गिरने से अब वह खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैंं। इसलिए उनकी जिला और स्थानीय सिविल प्रशासन से मांग है कि उनके हुए नुक्सान का मुआवजा दिया जाए और प्रधानमंत्री आवास योजना तहत उसको एक पक्का कमरा बनाकर दिया जाए।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!