लाखों रुपए की हैरोईन सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 18 Apr, 2019 03:36 PM

firozpur hindi news

पुलिस ने नशा बेचने वाले लोगों को दबौचने के लिए चलाई मुहिम तहत गश्त के दौरान बस्ती वसावा सिंह दाखली तलवंडी निपालां से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 10 ग्राम हैरोईन बरामद की है।

फिरोजपुर (कुमार): पुलिस ने नशा बेचने वाले लोगों को दबौचने के लिए चलाई मुहिम तहत गश्त के दौरान बस्ती वसावा सिंह दाखली तलवंडी निपालां से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 10 ग्राम हैरोईन बरामद की है। 

इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मक्खू में मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार थाना मक्खू के सहयक इंस्पैक्टर बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान बस्ती वसावा से आरोपी धर्मिन्द्र सिंह उर्फ पिंदा को शक होने पर गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 10 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। 

मामले की जांच कर रहे बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!