दुकान का सौदा तय कर मारी लाखों रुपए की ठगी

Edited By Mohit,Updated: 14 Feb, 2020 03:03 PM

firozpur hindi news

पुलिस ने विवेक जोशी पुत्र रतन प्रकश वासी गली राजा राम कालीयां फिरोजपुर के बयान पर एक व्यक्ति.........

फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): पुलिस ने विवेक जोशी पुत्र रतन प्रकश वासी गली राजा राम कालीयां फिरोजपुर के बयान पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुकान का सौदा तय करके उसके साथ 12 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी की धाराओं तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि इस संबंध में पुलिस के स्पैशल विंग में शिकायतकर्ता ने 15 जनवरी 2020 को शिकायत की थी, जिस पर जांच करने के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। 

थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता विवेक जोशी ने बताया कि आरोपी जितेश कुमार मनोचा निवासी बजार दुर्गा दास फिरोजपुर ने उसके साथ शहर में एक दुकान का सौदा 48 लाख रुपए में तय किया और 12 लाख रुपए बयाने की राशि उससे हासिल की थी। पीड़ित ने बताया कि दोषी ने उस दुकान की राजिस्ट्री नहीं करवाकर दी और ना ही बयानें की राशि वापिस की है। इसके अलावा पीड़ित को पता चला है कि उक्त दुकान की रजिस्ट्री आरोपी ने किसी ओर व्यक्ति के नाम पर करवा दी है और उसके साथ 12 लाख रुपए की ठगी की है। मामलें की जांच कर रहे अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!