मारने की नीयत से की फायरिंग, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2022 11:24 AM

firing with intent to kill case registered against 6

एक युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और बाद में साथियों सहित उस पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है

फिरोजपुर (मल्होत्रा, आनंद, खुल्लर, परमजीत): एक युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और बाद में साथियों सहित उस पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।

घटना गोलबाग के समीप घटित हुई। पुलिस को दिए बयानों में गुरप्रीत सिंह निवासी गोलबाग ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गली के बाहर खड़ा था तो उसे गुरप्रीत सिंह बगी निवासी पल्लामेघा ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद गुरप्रीत सिंह बगी, गुरभेज सिंह, सेवा सिंह निवासी टिब्बे वाली बस्ती और उनके 3 अज्ञात साथी स्कॉरपिओ गाड़ी पर स्वार हो वहां आ गए और 315 बोर राइफल से उस पर फॉयरिंग शुरू कर दी।

उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। ए.एस.आई. जंग सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित गुरप्रीत सिंह के ससुराल में किसी लड़की का रिश्ता आरोपी गुरप्रीत सिंह के साथ होने जा रहा था लेकिन उसने लड़की वालों को कहा था कि गुरप्रीत सिंह कोई नशा इत्यादि करता है। बाद में दोनों की शादी हो गई तो उसकी पत्नी ने गुरप्रीत को इस घटना संबंधी बताया, इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!