Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jan, 2024 05:25 PM
: सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने दडा-सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर (कुमार) : सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने दडा-सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि एक रवि नाम का एक व्यक्ति अपनी दुकान पर खुलेआम दड़ा सट्टा लगा रहा है तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत रेड करते हुए उसे काबू किया गया जिससे दडे सट्टे के 5020 रुपए बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और बाद में उसे जमानत पर रिहाअ कर दिया गया है।