बेटी पर गलत नजर रखने के शक में युवक की हत्या कर शव घर में दबाया

Edited By swetha,Updated: 08 Sep, 2019 10:57 AM

suicide case

थाना लम्बी लिस ने गत कई दिनों से लापता युवक के मामले को हल कर दिया है।

लम्बी/मलोट(जुनेजा, गोयल, जज, काठपाल): थाना लम्बी लिस ने गत कई दिनों से लापता युवक के मामले को हल कर दिया है। इस युवक का गांव के ही व्यक्ति ने कत्ल कर उसकी लाश को अपने घर में जमीन के नीचे दबा दिया था। पुलिस का कहना है कि कातिल को शक था कि मृतक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था।

PunjabKesari

एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब मनविन्द्रबीर सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को कंवलजीत सिंह पुत्र लखविन्द्र सिंह गांव शेरांवाला लापता हो गया था। इस मामले पर उसकी पत्नी सिमरजीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने 4 सितम्बर को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जिला श्री मुक्तसर साहिब के सीनियर पुलिस कप्तान मनजीत सिंह ढेसी के आदेश और मलोट के पुलिस कप्तान इकबाल सिंह और डी.एस.पी. जसमीत सिंह की हिदायतों पर इंस्पैक्टर शिन्द्र सिंह ने जांच के बाद लाभ सिंह पुत्र पाल सिंह को पकड़ा। 

PunjabKesari

उसने पुलिस को बताया कि कंवलजीत सिंह का कत्ल उसने ही किया है और उसकी लाश घर के आंगन में दबा दी है। उसे शक था कि मृतक उसकी बेटी पर नजर रखता था। इस लिए उसने 24 तारीख को कंवलजीत को अपने घर बुला कर उसे नशीली वस्तु पिला कर बेहोश किया और बाद में उसका कत्ल कर शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने तहसीलदार को साथ लेकर लाभ सिंह द्वारा बताई जगह से लाश को बरामद कर लिया और उसके विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!