लुटेरों का व्यापारी पर कातिलाना हमला

Edited By swetha,Updated: 22 Jul, 2019 09:49 AM

robbery case

फरीदकोट रोड पर स्थित टीटू क्रिएशन दुकान के व्यापारी विजय कुमार टीटू के व्यापारी बेटे रोहित छाबड़ा पर लुटेरों ने दिन-दिहाड़े कातिलाना हमला कर उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन व जेब में से 20 हजार रुपए के करीब की नकदी छीनने के अलावा बेतहाशा मारपीट कर...

कोटकपूरा(नरेन्द्र): फरीदकोट रोड पर स्थित टीटू क्रिएशन दुकान के व्यापारी विजय कुमार टीटू के व्यापारी बेटे रोहित छाबड़ा पर लुटेरों ने दिन-दिहाड़े कातिलाना हमला कर उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन व जेब में से 20 हजार रुपए के करीब की नकदी छीनने के अलावा बेतहाशा मारपीट कर उसको घायल कर दिया। इस दौरान रोहित छाबड़ा के दोस्त आनंददीप सिंह रोमा बराड़ व नंबरदार सुखविन्द्र सिंह पप्पू ने उसको तुरंत कोटकपूरा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रोहित छाबड़ा उर्फ टोनी शाम करीब 2.45 बजे अपने स्कूटर पर दुकान से घर की तरफ जा रहा था। 

दुकान से थोड़ी दूरी पर एक सफेद रंग की कार में से निकले 3 हथियारों से लैस नकाबपोश लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए परंतु इससे पहले ही लुटेरे टोनी के गले में पहनी हुई करीब 4 तोले की सोने की चेन व जेब में से लगभग 20 हजार की नकदी निकालकर फरार हो गए।  

कार पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी को दिए बयानों में टोनी छाबड़ा ने बताया कि कार के आगे व पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उक्त लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद शहर की तरफ फरार हो गए। टोनी छाबड़ा पर हुए हमलों का पता लगने पर संदीप सिंह सन्नी बराड़ ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री पंजाब ने तुरंत अस्पताल पहुंच कर डा. कुलदीप धीर एस.एम.ओ. और एस.एच.ओ. थाना सिटी से बात की। वहीं एस.एच.ओ. थाना सिटी कोटकपूरा ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी और लुटेरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!