पुलिस के हाथ लगी सफलता, पिस्तौल व कारतूस सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2022 06:08 PM

police got success 2 arrested with pistol

थाना बरीवाला पुलिस ने एक पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल व एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): थाना बरीवाला पुलिस ने एक पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल व एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ए.एस.आई. रणजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान समाध बाबा मोढा जी बरीवाला मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमनदीप सिंह उर्फ अमना बाबा वासी गांव मराड़ कला व मेवा सिंह उर्फ टीटू वासी बरीवाला के पास अवैध असला है और अपने फोन से एप द्वारा विदेशी नंबर जनरेट कर फिरौती मांगते हैं। इन व्यक्तियों के लॉरेंस बिश्रोई ग्रुप के सचिन वासी चढ़ेवान से संबंध हैं जो मराड़ कला लिंक रोड पर खड़े किसी फिरौती देने वाले का इंतजार कर रहे हैं। इस पर पुलिस जब मराड़ कलां लिंक रोड पर पहुंची तो उन्होंने उक्त व्यक्तियों को काबू कर लिया। इस दौरान आरोपियों से एक पिस्तौल 32 बोर, 3 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल व एक बिना नंबरी बाइक बरामद की। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!