पुलिस ने कॉलेज से उठाया विद्यार्थी, भड़के विद्यार्थियों ने लगाया जाम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2019 01:31 PM

angry students jammed the road

मामला गत दिनों शहर में गोली चलाने का

जैतो(जिन्दल): पंजाब यूनिवर्सिटी कालेज जैतो के विद्यार्थियों व स्टूडैंट्स यूनियन ने स्थानीय चौक नंबर 3 (बाजाखाना चौक) में जाम लगाया। धरने का नेतृत्व कर रहे स्टूडैंट डेवलपमैंट एसोसिएशन जैतो के प्रधान राहुल जैतो और नौजवान भारत सभा के नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी कालेज जैतो में पेपर दे रहे बी.ए. भाग-पहला के विद्यार्थी अनिल कुमार को पुलिस ने कॉलेज से उठा लिया।

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज परमिंदर सिंह व उनके साथ 2 अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी की नाजायज तौर पर मारपीट की गई और उसकी जेब से 2000 रुपए भी निकाल लिए गए।
विद्यार्थियों ने इंसाफ की मांग करते हुए धरना व जाम लगाकर पुलिस और सरकार खिलाफ नारेबाजी की। धरनाकारियों ने बताया कि यदि उनको इंसाफ न मिला तो बड़े स्तर पर संघर्ष छेड़ा जाएगा। स्थिति का जायजा लेने के लिए थाना जैतो के प्रमुख मुखत्यार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जांच-पड़ताल करने का विश्वास दिलाया। 

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जैतो में गोलियां चलाने के शक में कालेज के बाहर से छात्र को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद छात्र को छोड़ दिया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!