अचानक गिरी घर की छत, जानी नुक्सान से बचाव

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 11:42 AM

गांव बुर्ज काहन सिंह वाला में एक गरीब के मकान के कमरे की छत गिर गई। कमरे में कोई न होने के कारण जानी नुक्सान से बचाव हो गया।

भुच्चो मंडी (नागपाल): गांव बुर्ज काहन सिंह वाला में एक गरीब के मकान के कमरे की छत गिर गई। कमरे में कोई न होने के कारण जानी नुक्सान से बचाव हो गया। मकान मालिक घोका सिंह ने बताया कि गत दिवस हुई बरसात के साथ कमरे में दरार आ गई थी।

कमरे के गिरने के कारण उसने अपना सामान दूसरे कमरे में रख लिया था। अचानक आज कमरे की छत गिर गई। पंचायत सदस्य सतनाम सिंह ने बताया कि घोका सिंह आर्थिक तौर पर बहुत कमजोर है व कमरे की छत डालने में असमर्थ है। गांव के गण्यमान्य सज्जन झंडा सिंह, सिकंद्र सिंह ने प्रशासन को अपील करते कहा कि परिवार को योग्य मुआवजा दिया जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!