प्यार में बनाई अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल

Edited By Mohit,Updated: 15 Sep, 2019 06:41 PM

porn video blackmail

एक औरत की तरफ से अपनी महिला साथी और उसके सहयोगियों की तरफ से एक नौजवान के साथ..........

बुढलाडा (बांसल): एक औरत की तरफ से अपनी महिला साथी और उसके सहयोगियों की तरफ से एक नौजवान के साथ प्यार कर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करके हजारों रुपए की वसूली करने का समाचार मिला है। पुलिस ने पीडित व्यक्ति के बयान पर दो औरतों समेत 4 व्यक्तियों खिलाफ धारा 384, 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। 

एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि केशव नाम का व्यक्ति शहर में एक कपडे की दुकान पर काम करता था कि वहां संदीप कौर नाम की औरत उसकी दुकान पर अक्सर कपडा लेने आती रहती थी जिसके साथ केशव के संबंध बन गए। जहां संदीप कौर ने केशव को बाहर घूमने जाने की पेशकश की जहां वह मानसा अपनी सहेली दलबीर कौर किरण के घर ले गई। जहां रवि और कृष्ण सिंह नाम के दो व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान संदीप कौर मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगी तो उपरोक्त व्यक्तियों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी जिस पर मैं घबरा गया और उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 3 लाख रुपए की मांग की जिस पर पीछा छुडवाने के लिए 1 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। 

यह सारी बातचीत अपने पिता को बताई जिस पर दो औरतों समेत चार व्यक्ति नाभा कालोनी बुढलाडा में आए और 25 हजार रुपए दे दिए और बाकी रकम देने के लिए मेरे पर दबाव बनाते मुझे ब्लैकमेल करने लगे जिस पर मैने सारी सूचना पुलिस को दी। सहायक थानेदार भोला सिंह ने इस मामले की पडताल करते संदीप कौर पत्नी जरनैल सिंह लाल हाल आबाद रल्ली, दलबीर कौर मानसा, निर्मल सिंह व कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!