पुलिस की कार्रवाई, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 5 काबू

Edited By Kalash,Updated: 30 Jul, 2022 11:24 AM

police action 5 drug smugglers arrested

मानसा पुलिस ने नशीले प्रदार्थों की तस्करी करने वाले 5 लोगों को काबू कर उनसे बड़ी तदाद

मानसा (मनजीत कौर): मानसा पुलिस ने नशीले प्रदार्थों की तस्करी करने वाले 5 लोगों को काबू कर उनसे बड़ी तदाद में नशीली गोलियां, लाहन, हैरोइन समेत मोटरसाइकिल, शराब और एक चालू भट्ठी बरामद की हैं वहीं पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत एक व्यक्ति को नगदी समेत काबू किया हैं।

जिला पुलिस मुखी गौरव तूरा ने बताया कि थाना सरदूलगढ़ के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी की ओर से गुरदीप सिंह वासी झंडा कलां को काबू कर उससे 550 नशीली गोलियां बरामद की गई। एंटी नारकोटिक्स सैल मानसा के एस.आई. लक्खा सिंह समेत पुलिस पार्टी की ओर से बबली सिंह और गोल्डी सिंह उर्फ जंगीरा वासी मानसा को मोटरसाइकिल स्पलैंडर नंबर पी.बी. 31 यू 2741 समेत काबू कर उससे 25 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। जिसके खिलाफ झुनीर थाने में मुकद्दमा दर्ज करते मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया गया। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते थाना सिटी बुढलाडा के सहायक थानेदार जसविंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी की ओर से गुरमेल सिंह वासी फुलूवाला डोड को काबू कर उससे 100 लीटर लाहन बरामद किया गया।

थाना सिटी के हवलदार गुरविंदर सिंह ने भोला सिंह वासी फुलूवाला डोड को काबू कर उससे एक चालू भट्ठी, 20 लीटर लाहन और चार बोतल नाजायज शराब बरामद की गई। थाना बरेटा के हवलदार जसवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी की ओर से हाकम सिंह वासी बरेटा को दड़ा स्ट्टा लगाते मौके से काबू कर उससे 1400 रुपए की नगदी राशि बरामद की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!