​​​​​​​कश्मीर से आए सेबों पर लिखे मिले पाकिस्तान के सलोगन

Edited By Vatika,Updated: 18 Oct, 2019 10:44 AM

kashmiri slogan apple found

हिन्दोस्तान में पाकिस्तान की प्रशंसा करने वालों की करतूत एक बार फिर सामने आई है। जिले के कस्बा भीखी की एक रेहड़ी पर बिकने के लिए कश्मीर से आई सेबों की पेटियों में से निकले सेबों

मानसा (मित्तल): हिन्दोस्तान में पाकिस्तान की प्रशंसा करने वालों की करतूत एक बार फिर सामने आई है। जिले के कस्बा भीखी की एक रेहड़ी पर बिकने के लिए कश्मीर से आई सेबों की पेटियों में से निकले सेबों पर पाकिस्तान के हक में सलोगन लिखे हुए पाए गए। लोगों में दहशत फैलाने की मंशा से सेबों पर पाकिस्तान जिंदाबाद और हम पाकिस्तानी हैं और पाकिस्तान हमारा है जैसे सलोगन लिखे पाए गए हैं। पुलिस ने उक्त सेबों की पेटियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड भीखी के पास लगी एक रेहड़ी पर उसके मालिक ने जैसे ही पेटी खोली तो उसमें से निकले सेबों पर उक्त सलोगन लिखे दिखाई दिए। रेहड़ी पर काम करने वाले बूटा सिंह ने बताया कि जब उसने सेबों की पेटी को खोल कर सेब निकालने शुरू किए तो उसको पेटी में रखे सेबों पर कुछ लिखा लगा। उसने बताया कि सेब पर लिखे को उसने धोकर मिटाना चाहा पर वह नहीं मिटा। उन्होंने मौके पर उक्त जानकारी पुलिस को दी और इस मामले की जांच करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेब कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इस संबंधी डी.एस.पी. हरजिन्दर सिंह गिल का कहना है कि रेहड़ी वाले ने उक्त सेब मानसा मंडी से खरीदे थे। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेब कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!