PG में रहते 3 छात्रों पर चलाई गोलियां

Edited By Mohit,Updated: 07 Nov, 2019 08:14 PM

firing at 3 students while in pg

तलवंडी साबो में कुछ लोगों ने अपने पड़ौस में एक पी.जी. में रहते कई छात्रों से मारपीट करने व गोली चलाने का मामला सामने आया है, जिसमें जख्मी हुए 3 छात्रों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

तलवंडी साबो (मुनीश): तलवंडी साबो में कुछ लोगों ने अपने पड़ौस में एक पी.जी. में रहते कई छात्रों से मारपीट करने व गोली चलाने का मामला सामने आया है, जिसमें जख्मी हुए 3 छात्रों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में उपचारधीन जख्मी प्रवीन पुत्र प्रहलाद व रमनदीप पुत्र सुभाष चंद्र ने घटना स्थान की फुटेज पत्रकारों को दिखाई जिसमें उक्त आरोपी उन पर कातिलाना हमला करते समय असला व हथियार लेकर पी.जी. में घुसकर मारपीट की गई।

उन्होंने कहा कि उनका एक तीसर साथी जो कथित हमलावरों के खौफ के चलते बाथरूम में छिप गया था परन्तु हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर उसकी भी बाहर निकालकर मारपीट की। विद्यार्थियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनका ब्यान दर्ज कर ले गई है परन्तु उनके द्वारा लिखवाई सिधी गोली चलाने वाली बात को ब्यान लिखने आया थानेदार यह कहकर बदलकर हवाई फायर में बदल गया कि आपका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। 

घायलों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों के नजदीकी रिश्तेदार पुलिस में भर्ती होने कारण उन पर दबाव बना रहे है। घायल विद्यार्थियों ने बताया कि हमलावरों ने पी.जी. में लगा बिजली का पंखा एक डैक व मोबाइल फोन समेत कई कीमती वस्तुओं की तोड़फोड़ की जबकि एक मोबाइल फोन भी वह जाते हुए साथ ले गए। इस मामले संबंधी पुलिस से बातचीत की तो जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि जख्मियों के ब्यान लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!