डाक्टरों ने हड़ताल कर सेवाएं की ठप्प, मरीज हुए परेशान

Edited By Kalash,Updated: 11 Mar, 2023 10:47 AM

doctors strike patients upset

विजिलेंस विभाग के साथ ड्यूटियां लगाने से खफा डाक्टरों ने पी.सी.एम.एस. के नेतृत्व में हड़ताल करके सिविल सर्जन के दफ्तर के सामने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया

बठिंडा : विजिलेंस विभाग के साथ ड्यूटियां लगाने से खफा डाक्टरों ने पी.सी.एम.एस. के नेतृत्व में हड़ताल करके सिविल सर्जन के दफ्तर के सामने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। बेशक डाक्टरों ने कुछ समय के लिए ही प्रदर्शन किया लेकिन इस दौरान मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डाक्टरों के कैबिनों के सामने मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई व मरीज व उनके परिजन इधर-उधर भटकते रहे।

PunjabKesari

इस मौके पर पी.सी.एम.एस. के जिला अध्यक्ष व एस.एम.ओ. डा.गुरमेल सिंह ने बताया कि गत दिनों सरकार की ओर से एक नोटीफिकेशन जारी कर डाक्टरों की ड्यूटियां विजिलेंस विभाग के साथ लगाने के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पतालों में पहले ही डाक्टरों की भारी कमी है व विजिलेंस विभाग के साथ ड्यूटी लगने से डाक्टर और भी कम हो जाएंगे जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई डाक्टरों को मुहल्ला क्लीनिकों में तैनात कर दिया गया है जिससे मुश्किलें बढ़ी हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने भी मसले का कोई समाधान नहीं निकाला। इस दौरान डाक्टरों ने पूरे अस्पताल की ओ.पी.डी. सेवाओं को बंद कर दिया व सिविल सर्जन के दफ्तर समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। ओ.पी.डी. सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!